आरईसी लिमिटेड प्रतिष्ठित 'ईटी इन्फ्रा लीडरशिप अवार्ड' से  सम्मानित  - News On Radar India

आरईसी लिमिटेड प्रतिष्ठित ‘ईटी इन्फ्रा लीडरशिप अवार्ड’ से  सम्मानित 

143

नई दिल्ली:  आरईसी लिमिटेड,  विद्युत मंत्रालय के महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम  और अग्रणी एनबीएफसी को प्रतिष्ठित ‘द इकोनॉमिक टाइम्स इन्फ्रा लीडरशिप अवार्ड्स 2025 से सम्मानित किया गया है।
आरईसी को यह पुरस्कार ग्रीन फाइनेंसिंग के साथ सर्वश्रेष्ठ इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स की दो कैटेगरी, मुंबई मेट्रो और अनंतपुर में 500 मेगावाट की सौर परियोजना में शानदार योगदान के लिए प्रदान किया गया। आरईसी की ओर से यह पुरस्कार  कुलदीप राय, कार्यपालक निदेशक और  देवाशिष मित्रा, महाप्रबंधक ने द इकोनॉमिक टाइम्स इन्फ्रा लीडरशिप अवार्ड्स के दूसरे संस्करण में प्राप्त किया।

कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार  दोनों परियोजनाओं को उनके व्यापक पैमाने, राष्ट्रीय महत्व, पर्यावरणीय प्रभाव और भारत की जलवायु प्रतिबद्धताओं से गहन सामंजस्य के लिए सराहा गया |

1. मुंबई मेट्रो: कम-कार्बन शहरी परिवहन में एक नई मिसाल स्थापित करने और सतत शहरी विकास को गति देने के लिए सम्मानित।
2. अनंतपुर में 500 मेगावाट की सौर परियोजना: नवीकरणीय ऊर्जा वित्तपोषण में एक उल्लेखनीय उपलब्धि, जिसने देश की स्वच्छ ऊर्जा क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि सुनिश्चित की।

ये सम्मान यह स्पष्ट करते हैं कि भारत की स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन यात्रा में आरईसी लिमिटेड अग्रणी भूमिका निभा रही है। यह उपलब्धि कम-कार्बन उत्सर्जन वाले शहरी परिवहन को बढ़ावा देने, नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विस्तार करने और देश को हरित एवं सुदृढ़ अवसंरचना की ओर अग्रसर करने के प्रति आरईसी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

अपने नवोन्मेषी वित्तीय समाधानों के माध्यम से आरईसी राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं को मजबूती प्रदान कर रही है और विकसित भारत 2047 की दिशा में राष्ट्र की प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group