ऑपरेशन सतर्क डीजीपी रात में सड़कों पर उतरे..

ऑपरेशन सतर्क डीजीपी रात सड़कों पर..

अमृतसर-जालंधर में डीजीपी ने की नाकाबंदी और थानों की अचानक चैकिंग, कहा- अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई…

218

अमृतसर : पंजाब में अपराध और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत पुलिस की मुहिम तेज कर दी गई है। शुक्रवार रात प्रदेश के डीजीपी गौरव यादव खुद सड़कों पर उतरे और अमृतसर व जालंधर जैसे प्रमुख शहरों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीजीपी ने देर रात नाकाबंदियों की जांच की, थानों का औचक निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अमृतसर और जालंधर में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए नाकों पर डीजीपी ने रुककर जांच प्रक्रिया देखी। पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए ताकि संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा सके। इस दौरान कई वाहनों की तलाशी भी ली गई। थानों की चेकिंग के दौरान उन्होंने रजिस्टर, बंदी गृह और रिकॉर्ड की गहराई से जांच की।

डीजीपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।”

ऑपरेशन सतर्क का मकसद न केवल अपराध पर लगाम लगाना है, बल्कि आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना भी है। डीजीपी ने यह भी बताया कि भविष्य में ऐसे और भी ऑपरेशन चलाए जाएंगे और पुलिस की गश्त व नाकेबंदी और सख्त की जाएगी।

इस पूरे अभियान से आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। कई स्थानीय लोगों ने डीजीपी की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे अपराधियों में डर और आम लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा होगा।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group