फतेहाबाद: भट्टू रोड पर दोस्त ने किया फायर, युवक घायल - News On Radar India

फतेहाबाद: भट्टू रोड पर दोस्त ने किया फायर, युवक घायल

मामूली बहस के बाद विक्की जाखड़ ने रमन को छाती में मारी गोली, हालत गंभीर…

169

फतेहाबाद : फतेहाबाद के भट्टू रोड पर गुरुवार रात एक दोस्त ने अपने साथी पर गोली चला दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात 12 बजे के आसपास हुई, जब विक्की जाखड़ और रमन एक मोटरसाइकिल पर फतेहाबाद से अपने घर जा रहे थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद विक्की ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से रमन पर गोली चला दी। गोली रमन की छाती में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

घायल रमन को तुरंत नागरिक अस्पताल फतेहाबाद लाया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। विक्की जाखड़ गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group