हरियाणा मौसम: सुबह कोहरे ने रोकी रफ्तार, फिर खिली धूप से राहत - News On Radar India

हरियाणा मौसम: सुबह कोहरे ने रोकी रफ्तार, फिर खिली धूप से राहत

हरियाणा में घने कोहरे और शीतलहर के बीच धूप से मिली राहत, लेकिन रात को फिर से कोहरे का खतरा..

197

चण्डीगढ़-हरियाणा : हरियाणा में बुधवार को कई जिलों में घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार रोक दी, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि, दिन के दौरान तेज धूप से लोगों को ठंड से मामूली राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, धूप के बाद देर रात फिर से घना कोहरा छा सकता है।

जींद में तापमान में गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ गई और दृश्यता केवल 15 मीटर तक रही। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 76 प्रतिशत और हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

मौसम विभाग ने 8 और 9 जनवरी के लिए घना कोहरा और शीत दिवस का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 11 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते शीतलहर, शीत दिवस और कोहरे का असर आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group