मेजर जनरल जगदीप सिंह चीमा का एनसीसी डायरेक्टर पदभार ग्रहण

मेजर जनरल चीमा ने एडीजी, डायरेक्टरेट एनसीसी का कार्यभार ग्रहण किया

239

चंडीगढ़। मेजर जनरल जगदीप सिंह चीमा ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ (पीएचएचपीएंडसी) के 13वें एडिशनल एनसीसी डायरेक्टर का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 36 वर्षों की विशिष्ट सेवा अनुभव के साथ, मेजर जनरल चीमा अब एनसीसी डायरेक्टरेट पीएचएचपीएंडसी की नई भूमिका में कार्य करेंगे, जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में आठ समूह मुख्यालय शामिल हैं। यह डायरेक्टरेट 56 जिलों के 2,000 कॉलेजों और स्कूलों में लगभग 1.5 लाख कैडेट्स को प्रशिक्षण प्रदान करता है और युवाओं के समग्र विकास पर केंद्रित है, ताकि वे भविष्य में नेतृत्व करने में सक्षम बन सकें।

मेजर जनरल चीमा भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में भी प्रशिक्षक रहे हैं। उनकी शैक्षिक योग्यता में पंजाब यूनिवर्सिटी से दो एमफिल डिग्री और भारतीय सशस्त्र बलों की संयुक्त युद्ध क्षमताओं का मूल्यांकन करने के लिए पीएचडी शामिल है। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं और 1988 में 223 मीडियम रेजिमेंट में कमीशंड हुए थे। उन्होंने कई प्रतिष्ठित कमांड और स्टाफ असाइनमेंट्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और इथियोपिया और एरिट्रिया में यूएन मिशन और भारत के हाई कमीशन में रक्षा राजनायिक के रूप में भी कार्य किया है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group