चंडीगढ़ समाचार:- केरल हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस के घर से रिवॉल्वर की चोरी - News On Radar India

चंडीगढ़ समाचार:- केरल हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस के घर से रिवॉल्वर की चोरी

288

चंडीगढ़: केरल हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस जवाहर लाल गुप्ता की सेक्टर-7 स्थित कोठी से .32 बोर की रिवॉल्वर चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर न्यायाधीश की पत्नी की शिकायत पर सेक्टर-3 थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-7ए की निवासी मोहिनी गुप्ता ने बताया कि वे पहले सेक्टर-8ए में रहती थीं और इस साल मई में उन्होंने अपना घर सेक्टर-7ए में शिफ्ट किया। इस दौरान, उनके पति के नाम पर रजिस्टर्ड लाइसेंसी .32 बोर की रिवॉल्वर चोरी हो गई। काफी तलाश के बाद भी रिवॉल्वर का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group