मोहाली/जीरकपुर के "सखी सहेली ग्रुप" ने धूमधाम से मनाया महाशिवरात्रि महोत्सव........... - News On Radar India

मोहाली/जीरकपुर के “सखी सहेली ग्रुप” ने धूमधाम से मनाया महाशिवरात्रि महोत्सव………..

..............ढोल नगाड़ों के साथ निकली भगवान शंकर की बारात

ग्रुप की सदस्या पूनम दाहिया बनी शिव, तो बाला बनी पार्वती

373

जीरकपुर (मोहाली) : स्थानीय माया गार्डन सिटी के महिलाओं के समूह “सखी सहेली ग्रुप” द्वारा शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया । इस ग्रुप द्वारा पिछले कई वर्षों यह पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है ।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शंकर के बारात परिक्रमा से हुई । शंकर के रूप में पूनम दाहिया अपने बारातियों के साथ पूरे माया गार्डन सिटी की परिक्रमा करती है । उनके साथ साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य व भगवान की जयजयकार के साथ समस्त बाराती भी अलग अंदाज़ में माया गार्डन सिटी की परिक्रमा करते नज़र आए ।

बाद में विवाह स्थल पर पूरे विधि विधान के साथ भगवान शंकर का अपने बारातियों के साथ आगमन होता है । वहाँ पर पूर्ण भक्ति भाव से ग्रुप की सदस्यों ने अनेक भजन व विवाह गीत गए । फिर पूरे विधि विधान से पार्वती बनी बाला से शिव बनी पूनम दाहिया का विवाह हुआ । अंत मे कई भक्ति गीतों व आरती के बाद प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ ।

सखी सहेली ग्रुप की अंजली श्रीवास्तव व सुनीता कंबोज ने बताया कि उनके ग्रुप की सदस्यों के साथ साथ माया गार्डन सिटी के सभी निवासियों के सक्रिय सहयोग से यह भक्तिमय कार्यक्रम सफल रहा । कार्यक्रम में मुख्य रूप से सखी सहेली ग्रुप की शालिनी तुली, डॉ मधु, निक्की, सुमन, सुदेश, मनोरमा, अरुणा, भारती आदि कई सदस्या शामिल रही ।                  (जीरकपुर से युद्धवीर सिंह की रिपोर्ट)

 

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group