श्री राधा माधव गऊ शरणम सेवा समिति जुझार नगर द्वारा श्री राम कथा का आयोजन - News On Radar India

श्री राधा माधव गऊ शरणम सेवा समिति जुझार नगर द्वारा श्री राम कथा का आयोजन

540

जुझार नगर, मोहाली:  पंजाब के मोहाली इलाके में श्री बाबा बालकनाथ मंदिर, जुझार नगर में पिछले 10 दिन से देवभूमि उत्तराखंड के श्रद्धालु निवासियों द्वारा श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह 9 फ़रवरी से चालू है।

आज के प्रवचन में शास्त्री जी ने ऋषि बाल्मिकी द्वारा लिखित रामायण की प्रासंगिक व्याख्या की  दशरथ की तीसरी रानी कैकई द्वारा श्री राम के बनवास, राम द्वारा पिता के वचन पालन के लिए जंगल प्रस्थान, राजा दशरथ के राम वियोग में स्वर्ग सिधारने का मार्मिक चित्रण एवं व्याख्या से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने सहित कथा वाचन बहुत मनमोहक रहा |

उत्तराखंड धाम के प्रसिद्ध कथा वाचक श्री भागवत गंगोत्री विभूषित सुभाष शास्त्री द्वारा 9 फरवरी से लगातार चालू, कल 18 फ़रवरी को हवन, भंडारा से संपन्न होगा |

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group