चंडीगढ़ स्थित मानवता फाउंडेशन ने  भारत के 75 गणतंत्र दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया - News On Radar India

चंडीगढ़ स्थित मानवता फाउंडेशन ने  भारत के 75 गणतंत्र दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया

चंडीगढ़ के प्रमुख समाजसेवी एवं भास्कर ऑनलाइन मिडिया के सिनियर जर्नलिस्ट रोशन लाल को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

622

चंडीगढ़: पिछले सप्ताह चंडीगढ़ के सेक्टर 41 स्थित मानवता फाउंडेशन ने  भारत के 75 गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया | इस समारोह की अध्यक्षता सन्नी राजपूत (संस्थापक चेयरमैन) की।

मुख्य अतिथि समाज सेवी और वार्ड 30 के पार्षद हरदीप सिंह ने की। प्रमुख समाज सेवी सुमित विशेष रूप में आमंत्रित थे।
26 जनवरी के उपलक्ष्य में  ध्वजारोहण के पश्चात खेल और मनोरंजन के कार्यक्रम हुए l
समारोह में लगभग 70 बच्चों ने भाग लिया और स्पीच,

देशभक्ति के गाने तथा खेलों में भाग लिया। रस्सा कस्सी म्यूजिकल चेयर आदि मनोरंजक खेल खेले गए।
विशेष अतिथि अभय झा, मनी अरोड़ा, शिव कुमार शिब्बी, प्रिंस, के सी राणा, सुरेश राणा, एच एल छाबड़ा ने भी विशेष उपस्थिती दर्ज़ की।
इस दौरान ट्रस्टी पंकज ठाकुर, चेतन ठाकुर, रमेश शर्मा, उपाध्यक्ष झामपुर मोहाली जितेंद्र सिंह, ट्रस्टी कैशियर पूजा राजपूत, मीडिया प्रभारी, पंजाब राज्य, नीलम ठाकुर, मिडिया प्रभारी चंडीगढ़ एवम हरियाणा के अभिषेक मल्होत्रा रहे।
चेयरमैन सन्नी राजपूत ने बच्चों को भारतीय संस्कृति के बारे में समझाया। बच्चों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया और सामाजिक व्यवस्था में संस्कृति एवम जागरूकता के महत्व पर जोर दिया।
खेलों के बाद बच्चों को और पुरुस्कार तथा ट्रॉफी भी दी गई।
चंडीगढ़ के प्रमुख समाजसेवी एवं भास्कर ऑनलाइन मिडिया के सिनियर जर्नलिस्ट रोशन लाल को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group