प्रधानमंत्री मोदी 9 दिसंबर को 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से वर्चुअल रूप से बातचीत करेंगे - News On Radar India

प्रधानमंत्री मोदी 9 दिसंबर को ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से वर्चुअल रूप से बातचीत करेंगे

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, सुबह फ़रीदाबाद में विकसित भारत संकल्प यात्रा में होंगे शामिल

359

नई दिल्ली/फरीदाबाद : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 9 दिसंबर, 2023 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा ‘(वीबीएसवाई) के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करेंगे।

इस कार्यक्रम में देश भर से हजारों विकसित भारत संकल्प यात्रा लाभार्थी वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान पूरे देश के दो हजार से अधिक वीबीएसवाई वैन, हजारों कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) और सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) भी जुड़े रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

इसी कड़ी में केंद्रीय विद्युत और भारी उद्योग राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर सुबह 11:00 बजे रॉयल वाटिका, फ़रीदाबाद में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री नागरिकों को ‘हमारा संकल्प-विकसित भारत’ की शपथ दिलाएंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों से सीधा संवाद करेंगे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं के शत-प्रतिशत पूरे करने के लक्ष्य के साथ शुरू की जा रही है, ताकि सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से इन योजनाओं का लाभ पहुंचना सुनिश्चित किया जा सके। (with inputs from PIB Chandigarh)

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group