तीसरे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने कोहली से की पंगा! विराट आइडिया को बताया बकवास, बोले- हमारे पास कुछ... - News On Radar India

तीसरे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने कोहली से की पंगा! विराट आइडिया को बताया बकवास, बोले- हमारे पास कुछ…

273

नयी दिल्ली। तीसरे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि प्लेइंग-11 की दौड़ में 17-18 खिलाड़ी हैं और सभी तैयारी में जुटे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच तीसरा टेस्ट 1 मार्च से इंदौर में खेला जाना है. टीम इंडिया फिलहाल 4 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है. ऐसे में अगर भारत इंदौर टेस्ट जीत जाता है तो सीरीज पर भी कब्जा कर लेगा. कंगारू टीम दोनों टेस्ट शुरुआती 3 दिन में ही हार गई थी। ऐसे में उनके लिए वापसी करना आसान नहीं होगा। इस बीच रोहित ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की बात को एक तरह से खारिज कर दिया है.

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 2019 में कहा था कि हमें टेस्ट के लिए सिर्फ 5 सेंटर बनाने चाहिए। यह सही है कि राज्य संघ ने छोटे स्थल पर मैच का आयोजन किया है। लेकिन वहां वनडे और टी20 कराये जा सकते हैं, लेकिन चुनिंदा टेस्ट सेंटर ही होने चाहिए. इस मसले पर मीडिया से बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि अगर टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देना है तो इसे सिर्फ चुनिंदा सेंटरों तक सीमित नहीं रखा जा सकता.

छोटे सेन्टरों में भी कम्पटीशन हो।
रोहित शर्मा ने कहा कि टेस्ट मैच छोटे केंद्रों पर भी होने चाहिए. मालूम हो कि इंदौर में टीम इंडिया का यह सिर्फ तीसरा टेस्ट है. इससे पहले उसने यहां खेले दोनों मैचों में जीत दर्ज की है। मौजूदा सीरीज की बात करें तो पहला टेस्ट नागपुर में और दूसरा टेस्ट दिल्ली में खेला गया था। चौथा और आखिरी टेस्ट अहमदाबाद में खेला जाना है। अब तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 की बात करें तो इसमें बदलाव हो सकता है।

शादी के एक ही दिन बाद मिली खुशखबरी, कैप्टन बोले- पहुंच जाओ अहमदाबाद! ऑस्ट्रेलिया का घमंड टूट गया है

केएल राहुल पहले 2 टेस्ट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। ऐसे में तीसरे टेस्ट में बतौर ओपनर शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है. पहले 2 मैचों में बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा और आर अश्विन ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group