इस दमदार खिलाड़ी की अचानक हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम में एंट्री, टेंशन में आई टीम इंडिया
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली में खेला जा रहा है। जब से ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर आई है। उसके बाद से उसके लिए कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम के तीन स्टार खिलाड़ी चोट के शिकार हो गए। इसके अलावा टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर दूसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन चोटिल हो गए। माना जा रहा है कि वॉर्नर अब पूरी सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. इस खबर के आते ही टीम प्रबंधन ने राहत की सांस ली होगी।
वह खबर क्या है
दरअसल ऑस्ट्रेलिया के एक घातक खिलाड़ी की टीम में वापसी हो रही है। यह खिलाड़ी चोट के कारण काफी समय से टीम से बाहर चल रहा था. हम बात कर रहे हैं ग्लेन मैक्सवेल की। मैक्सवेल को पिछले साल चोट का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्हें कई सीरीज में टीम से बाहर बैठना पड़ा। भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम से भी उन्हें बाहर होना पड़ा था. लेकिन अब वो वापस आ रहे हैं. ग्लेन मैक्सवेल भारत के खिलाफ 17 मार्च से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए टीम में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. ग्लेन मैक्सवेल की वापसी से टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि ग्लेन मैक्सवेल ने अपने दम पर टीम इंडिया को कई बार मात दी है. ऐसे में यह खबर भारत के लिए शुभ संकेत नहीं है।
चोट से परेशान ऑस्ट्रेलिया
भारत के खिलाफ खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम चोट के कारण काफी परेशान नजर आ रही है. सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम के तीन स्टार खिलाड़ियों मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और कैमरून ग्रीन को चोट का सामना करना पड़ा था. इन खिलाड़ियों ने अब तक सीरीज का एक भी मैच नहीं खेला है। इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से ऑस्ट्रेलिया को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है.
अब तक की टेस्ट सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 132 रन और एक पारी से हरा दिया। दिल्ली में खेले जा रहे इस मैच में दोनों टीमें बराबरी पर नजर आ रही हैं. मैच खत्म होने में अभी तीन दिन बाकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि भारतीय टीम इस मैच में वापसी करेगी और ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज करेगी।
Comments are closed.