माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी का निधन, उप-राज्यपाल ने जताया दुख - News On Radar India

माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी का निधन, उप-राज्यपाल ने जताया दुख

936

Katra/Jammu, May 21: माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी अमीर चंद का आज कटड़ा में निधन हो गया। वे श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के गठन के समय से ही माता के भवन बतौर पुजारी अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन पर जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया है और शोकाकुल परिवार उनके अनुयायियों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया, ‘माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी अमीर चंद जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। शोकाकुल परिवार व उनके अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। ईश्वर से प्रार्थना है कि पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।’

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group