स्टीव स्मिथ ने उड़ाया आईसीसी के नियमों का मजाक, टीम इंडिया के खिलाफ गहरी साजिश - News On Radar India

स्टीव स्मिथ ने उड़ाया आईसीसी के नियमों का मजाक, टीम इंडिया के खिलाफ गहरी साजिश

......रोहित-द्रविड़ को नहीं लगी भनक

262

नयी दिल्ली। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। लगातार दो टेस्ट मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से इंदौर उतरी टीम इंडिया को 9 विकेट की करारी हार मिली. ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस के स्वदेश लौटने के बाद इस मैच में स्टीव स्मिथ ने टीम की कमान संभाली थी. मैच के दौरान उन्होंने आईसीसी के नियमों का मजाक उड़ाया और भारतीय टीम को इसकी भनक तक नहीं लगी।

पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने क्रिकबज पर कहा, ‘मैच के दूसरे दिन स्टीव स्मिथ की कप्तानी बिल्कुल सटीक रही। उन्होंने अपने गेंदबाजों को सही तरीके से बदला और यह भी तय किया कि सही गेंदबाज को सही छोर पर ओवर मिले। जब उन्होंने डीआरएस लिया तो उस वक्त भी काफी कॉन्फिडेंट दिखे। पैट कमिंस के पास कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है लेकिन स्मिथ के पास काफी कुछ है।”

उन्होंने कहा, ‘आईसीसी द्वारा बनाए गए नियमों में खामी है। स्टीव स्मिथ इस बात को बखूबी जानते हैं और उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया। अगर स्टंपिंग की अपील की जाती है, तो मैदानी अंपायर को कभी भी तीसरे अंपायर से संपर्क नहीं करना चाहिए, अगर वह सुनिश्चित है कि बल्लेबाज आउट नहीं हुआ है।

दरअसल जब भी गेंद भारतीय टीम के बल्लेबाजों के पास से गुजरी तो ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने कप्तान की साजिश के मुताबिक स्टंपिंग की और जमकर अपील की. अब बात स्टंपिंग चेक करने के लिए थर्ड अंपायर तक पहुंची और हर बार टीवी रिप्ले में ये भी पता चल जाता था कि गेंद बल्ले को छूई है या नहीं.

इस बारे में पार्थिव ने कहा, ‘आदर्श स्थिति में थर्ड अंपायर को सिर्फ और सिर्फ स्टंपिंग चेक करनी चाहिए. अगर स्टंपिंग को लेकर कोई अपील होती है। इस बात की जांच नहीं होनी चाहिए कि विकेट के पीछे कैच लिया गया है या नहीं, जब तक कि क्षेत्ररक्षण कप्तान समीक्षा न कर ले।”

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group