सीनियर डिप्टी मेयर बंटी ने निगम आयुक्त से एमसी कर्मचारियों के वेतन जारी करने की अपील की - News On Radar India
News around you

सीनियर डिप्टी मेयर बंटी ने निगम आयुक्त से एमसी कर्मचारियों के वेतन जारी करने की अपील की

103

चंडीगढ़: नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने निगम आयुक्त से एमसी कर्मचारियों के वेतन जारी करने की अपील की है। निगम आयुक्त को एक पत्र लिख कर उन्होंने निगम कर्मचारियों की सैलरी रिलीज करने की मांग की है।

निगम आयुक्त अमित कुमार को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि निगम के अधीनस्थ काम करने वाले कर्मचारी (रेगुलर स्टाफ / फील्ड स्टाफ / आउटसोर्सिंग स्टाफ) आदि को सैलरी नही मिली है। बीते दिन कुछ कर्मचारी वेतन में देरी के बारे में बात करने के लिए उनके कार्यालय में आए थे। उन्हें तीन महीने से अधिक समय से सैलरी नही मिली है। तो उनका अनुरोध है कि कृपया एमसी कर्मचारियों का वेतन जल्द से जल्द जारी किया जाए, क्योंकि यह समय लगभग सभी कर्मचारियों के लिए कठिन है। क्योंकि उन्होंने अपने बच्चों के एडमिशन फीस या ऋण किश्तों आदि को उनके खातों से काट लिया गया है।
शहर के विकास में इन कर्मचारियों का बहुत बड़ा योगदान है। तो, आपसे एक बार फिर से अनुरोध है कि एमसी कर्मचारियों के सभी वेतन जारी होने के बाद ही उनके (जसबीर बंटी) वेतन को जारी किया जाए।       (रोशन लाल शर्मा की रिपोर्ट)

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group