सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने अकाउंट्स द्वारा कर्मचारी पैंशन फंड का पैसा कांझोली वाटर वर्क्स को देने पर एतराज़ किया
चंडीगढ़: नगर निगम ने कर्मचारियों के पेंशन फंड से कल 6 करोड़ रूपया निकाल लिया जो की कंजौली वाटर वर्क्स पानी के बिलों के भुगतान के लिए बताया गया। इस बाबत सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने अकाउंटस ब्रांच के सीनियर अधिकारी समर सिंह से बात की कि आपने पैसा क्यों निकलवाया तो उन्होंने बताया कि यह पैसा कंजौली वाटर वर्क्स के बिजली का बिल भरने के लिए निकला है। अगर यह न निकाला जाता तो कल को 11 लाख रुपए पेनल्टी पड़ जानी थी और वह यह पैसा अगले महीने ग्रांट इन ऐड आने पर वापस कर्मचारियों के पेंशन फण्ड में जमा करवा देंगे। जसबीर सिंह बंटी इस पर एतराज जताते हुए कहा कि जो हम बिल भर रहे हैं, वह सरासर गलत है। यह बिल चंडीगढ़ प्रशासन को भरना चाहिए। क्योंकि नगर निगम का काम तो मेंटेनेंस और सर्विसेज का है और यह बिल नगर निगम के दायरे में नहीं बनता। जोकि पंजाब की एरिया में पानी कजौली वाटर वर्क्स से आता है। बंटी ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन हमें दबाना चाहता है। नगर निगम को बंद करना चाहता है। इसी के साथ जो सड़कों के स्ट्रीट लाइट्स का बिल पहले प्रशासन देता था, अब वह बिल भी चंडीगढ़ नगर निगम भर रहा है। प्रशासन ने सारे खर्चे सारा बोझ नगर निगम पर डालकर नगर निगम को कंगाल कर दिया है। इसकी निंदनीय है। (रोशन लाल शर्मा की रिपोर्ट)
Discover more from News On Radar India
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments are closed.