बुराड़ी में मलबे से दो दिन बाद चार लोगों की जिंदगी बची - News On Radar India
News around you

बुराड़ी में मलबे से दो दिन बाद चार लोगों की जिंदगी बची

चार मंजिला इमारत गिरने से 5 की मौत...

बुराड़ी के कौशिक एंक्लेव में इमारत गिरने के बाद चार लोगों की अद्भुत बचाव कहानी….

141

नई दिल्ली : दिल्ली के बुराड़ी स्थित कौशिक एंक्लेव में सोमवार को एक चार मंजिला इमारत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी, लेकिन इस हादसे के बीच एक चमत्कारी घटना ने सभी को चौंका दिया। मंगलवार रात तीन बजे, दो दिन बाद बचाव दल ने मलबे में दबे एक परिवार के चार सदस्यों को सही सलामत बाहर निकाला। इस परिवार में दंपति और उनके दो बच्चे शामिल हैं। वे किसी तरह एक सिलेंडर और एक लेटर के बीच बने स्पेस में दो दिन बिताकर बच गए।

राहत और बचाव कार्य के दौरान, मंगलवार को मलबे से पांच शवों को निकाला गया, जिनमें दो नाबालिग बहनें भी शामिल थीं। हादसे में घायल 12 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से चार की हालत नाजुक है। पुलिस ने बिल्डर योगेंद्र भाटी के खिलाफ गैर इरातन हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है, और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बिल्डर ने पुराने जर्जर ढांचे पर बिना जरूरी बदलाव किए चार मंजिला इमारत बना दी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group