फॉर्च्यून इंडिया लिस्ट: शाहरुख बने सबसे बड़े टैक्सपेयिंग सेलेब – 92 करोड़ टैक्स जमा, टॉप-5 में अमिताभ और सलमान; खिलाड़ियों में विराट नंबर 1 - News On Radar India

फॉर्च्यून इंडिया लिस्ट: शाहरुख बने सबसे बड़े टैक्सपेयिंग सेलेब – 92 करोड़ टैक्स जमा, टॉप-5 में अमिताभ और सलमान; खिलाड़ियों में विराट नंबर 1

277

शाहरुख खान ने 92 करोड़ रुपए का टैक्स भरते हुए भारत में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलेब का स्थान हासिल किया है। फॉर्च्यून इंडिया ने वित्त वर्ष 2023-24 में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले भारतीय सेलेब्रिटीज की लिस्ट जारी की, जिसमें किंग खान शीर्ष पर हैं।
इस लिस्ट में उनके बाद तमिल सुपरस्टार थलापति विजय का स्थान है, जिन्होंने 80 करोड़ रुपए टैक्स भरा। टॉप-5 में अमिताभ बच्चन और सलमान खान भी शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ियों की श्रेणी में विराट कोहली सबसे आगे हैं।

आमिर खान टैक्स देने के मामले में करीना कपूर, कपिल शर्मा और पंकज त्रिपाठी से भी पीछे हैं। पंकज त्रिपाठी ने 11 करोड़ और आमिर ने 10 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया। वहीं, अक्षय कुमार इस साल की टॉप-20 लिस्ट से बाहर हो गए हैं।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group