पीएम मोदी का चंडीगढ़ दौरा, रिटर्न गिफ्ट और नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 3 दिसंबर को चंडीगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे को खास माना जा रहा है क्योंकि पीएम मोदी इस दौरान शहर को ‘रिटर्न गिफ्ट’ देंगे। यह तो पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 4 अगस्त को घोषणा की गई थी कि चंडीगढ़ के सभी थानों में तीन नए आपराधिक कानूनों का 100 प्रतिशत लागू होने पर पीएम मोदी खुद शहर आकर इस उपलब्धि का सम्मान करेंगे।
चंडीगढ़ में पीएम के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के एडमिन ब्लॉक के पास फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित होगा।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पेक की सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है ताकि यातायात व्यवस्था सुगम हो सके। सीसीटीवी कैमरे और लाइटें लगाने का काम भी शुरू हो गया है।
प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम के दौरान तीन नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा करेंगे। इन कानूनों में आपराधिक मामलों की सुनवाई की गति बढ़ाने, गवाहों की सुरक्षा मजबूत करने और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की व्यवस्था शामिल है।
गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन भी पहले इस कानून के क्रियान्वयन की समीक्षा करने चंडीगढ़ आ चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिसंबर को चंडीगढ़ दौरे पर आ रहे हैं, जहां वह शहर को ‘रिटर्न गिफ्ट’ देंगे और तीन नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा करेंगे।
Comments are closed.