पंजाब में घनी धुंध और ठंड का कहर: गिरते तापमान के आंकड़े - News On Radar India

पंजाब में घनी धुंध और ठंड का कहर: गिरते तापमान के आंकड़े

अमृतसर में 100 मीटर विजिबिलिटी, तापमान सामान्य से नीचे, मौसम विभाग ने कोल्ड वेव और घनी धुंध का चार दिनों का अलर्ट जारी किया….

192

चंडीगढ़: पंजाब में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। अमृतसर में सुबह विजिबिलिटी मात्र 100 मीटर रही, जबकि लुधियाना में यह 500 मीटर और पटियाला में 800 मीटर दर्ज की गई। ठंड के कारण तापमान सामान्य से नीचे रहा।

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए कोल्ड वेव और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वीरवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सूर्य देवता ने दर्शन नहीं दिए। अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन दिन और रात के तापमान अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा समेत अन्य जगहों पर सामान्य से नीचे रहे।

उत्तर भारत में गिरते तापमान के आंकड़े…..

सबसे ठंडा: पठानकोट का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री
अमृतसर: न्यूनतम 4.2 डिग्री, अधिकतम 18.6 डिग्री (सामान्य से 1.3 डिग्री नीचे)
लुधियाना: न्यूनतम 5.6 डिग्री, अधिकतम 19.7 डिग्री
पटियाला: न्यूनतम 6.5 डिग्री, अधिकतम 20.1 डिग्री
बठिंडा: न्यूनतम 3.6 डिग्री, अधिकतम 21.0 डिग्री
अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान: फिरोजपुर 2.4 डिग्री, मोगा 3.4 डिग्री, फरीदकोट 4.0 डिग्री।
कोहरे का असर: धुंध की वजह से विजिबिलिटी कई इलाकों में बेहद कम रही। लोग ठंड और कोहरे के कारण सुबह और रात में घरों में दुबके रहे। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि लोग गर्म कपड़ों का उपयोग करें और अत्यधिक ठंड से बचाव के उपाय करें।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group