देश के हर डॉक्टर का बनेगा विशिष्ट पहचान पत्र, पंजीकरण शुरू; ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन - News On Radar India

देश के हर डॉक्टर का बनेगा विशिष्ट पहचान पत्र, पंजीकरण शुरू; ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

421

राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर (एनएमआर) पोर्टल का उद्घाटन

23 अगस्त को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर (एनएमआर) पोर्टल का उद्घाटन किया। यह एक डाटाबेस है जिसमें डॉक्टरों का पंजीकरण होगा और उनकी प्रामाणिकता आधार आइडी द्वारा सत्यापित की जाएगी। एनएमआर के लांच से 13 लाख से अधिक डॉक्टरों का डाटा उपलब्ध होगा। एनएमसी के सचिव डॉ. बी. श्रीनिवास ने कहा कि एनएमआर तत्काल प्रभाव से डॉक्टरों के पंजीकरण के लिए तैयार है।

एनएमआर पोर्टल के फायदे

अब, महज एक क्लिक से आप देश के किसी भी डॉक्टर की योग्यता और अनुभव के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और बेहतरीन डॉक्टर से इलाज करा सकेंगे। एनएमआर पोर्टल की मदद से आपको यह भी पता चलेगा कि देश में कुल कितने डॉक्टर हैं और किस डॉक्टर का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। जल्द ही देश के हर डॉक्टर का विशिष्ट पहचान पत्र बनेगा, जिससे डिजिटल हेल्थकेयर इकोसिस्टम और भी मजबूत होगा। इसके साथ ही, आप अच्छे डॉक्टर से ऑनलाइन परामर्श भी ले सकेंगे।

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा की दिशा में बड़ा कदम

देश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने अपने पोर्टल पर भारत में प्रैक्टिस करने के लिए पात्र सभी एमबीबीएस डॉक्टरों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की है। इस पहल के तहत, सभी डॉक्टरों को एक विशिष्ट आईडी प्राप्त होगी, जो उनकी पहचान और प्रामाणिकता को सुनिश्चित करेगी।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group