देश की बिंदी हमारी हिंदी: विदेशों में सबसे अधिक बोला जाता है 'नमस्ते', हिंदी भाषा दुनिया में तीसरे स्थान पर - News On Radar India

देश की बिंदी हमारी हिंदी: विदेशों में सबसे अधिक बोला जाता है ‘नमस्ते’, हिंदी भाषा दुनिया में तीसरे स्थान पर

431

नमस्ते: दुनिया का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द, हिंदी भाषा अब दुनिया में तीसरे स्थान पर
एक रिसर्च के अनुसार, “नमस्ते” दुनिया में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। 24 साल पहले, 2000 में हिंदी का पहला वेब पोर्टल लॉन्च हुआ था। आज के समय में, गूगल पर 10 लाख करोड़ से अधिक पन्ने हिंदी में उपलब्ध हैं।

देश की बिंदी हमारी हिंदी… देश और विदेश में लोग हिंदी भाषा का सम्मान और उत्साह के साथ प्रयोग कर रहे हैं। हिंदी का वैश्विक वर्चस्व तेजी से बढ़ रहा है। 1990 में हिंदी चौथे स्थान पर थी, लेकिन पिछले 124 वर्षों में हिंदी की बढ़त 175 फीसदी रही है। वर्तमान में हिंदी दुनिया में तीसरे स्थान पर आ गई है, जबकि पहले स्थान पर अंग्रेजी और दूसरे स्थान पर मंदारिन है।

सिंगापुर में हिंदी का उत्साह सिंगापुर में हिंदी के प्रति लोगों का उत्साह देखने लायक है। यहां “नमस्ते” का बड़े उत्साह के साथ प्रयोग किया जाता है। साइन बोर्डों पर अंग्रेजी, चाइनीज़ और जापानी के साथ हिंदी का प्रयोग भी किया जा रहा है। “मिनी इंडिया” नाम की जगह पर भारतीय स्टाइल की दुकानें और भोजन उपलब्ध हैं, जिनके नाम हिंदी में लिखे गए हैं।

डॉ. राधिका शर्मा, सिंगापुर निवासी

ऑस्ट्रेलिया में हिंदी गानों और डायलॉग्स की धूम ऑस्ट्रेलिया में हिंदी गानों और बॉलीवुड डायलॉग्स की धूम मची हुई है। क्लबों में लोग हिंदी गानों पर थिरकते नजर आते हैं और अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ ख़ान के डायलॉग्स बड़े उत्साह से बोलते हैं। विदेशी हिंदी शब्द सीखने में भी रुचि दिखा रहे हैं और डुओलिंगो ऐप का उपयोग कर रहे हैं।

श्यामली, ऑस्ट्रेलिया निवासी

यूक्रेन में हिंदी की प्रार्थना यूक्रेन में हिंदी भाषा के प्रति लोगों की रुचि भी बढ़ी है। मंदिरों में भारतीयों के साथ अन्य देशों के लोग भी प्रार्थना करने के लिए पहुंचते हैं। वे हिंदी में भगवान की आरती गाते हैं, मंत्रों का अर्थ समझते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं।
क्षितिज, पूर्व में यूक्रेन निवासी

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group