जानलेवा हुई China Dor, दोपहिया वाहन पर जा रहे शख्स को बनाया निशाना - News On Radar India
News around you

जानलेवा हुई China Dor, दोपहिया वाहन पर जा रहे शख्स को बनाया निशाना

पतंग के मौसम में सिंथेटिक चाइना डोर से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल

201

दसूहा: पतंग के मौसम के साथ ही आज सिंथेटिक चाइना डोर ने एक और जानलेवा रूप दिखाते हुए एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

गांव खोखरां के निवासी अमरजोत सिंह म्यानी रोड पर बने ओवर ब्रिज के पास अपने वाहन से जा रहे थे, तभी अचानक चाइना सिंथेटिक डोर उनके मुंह, नाक और होंठ से होते हुए गुजर गई। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। घायल युवक को तुरंत पास के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे नाक और होठों पर 7-7 टांके लगाए गए।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरीक सिंह गग्गी और समाजसेवी कामरेड विजय शर्मा ने पुलिस प्रशासन से सिंथेटिक चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

You might also like

Comments are closed.