चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यक्रम सैकटर 22 में आयोजित किया गया; अध्यक्ष एच एस लक्की का संबोधन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लककी ने छात्रों के अधिकारों और हकों की बातें भी की
चंडीगढ़ : हरमोहिंदर सिंह ‘लककी’ द्वारा छात्रों की आवाज उठाई गई कि एक तरफ छात्रों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और दूसरी तरफ मोदी सरकार द्वारा लागू किया गया शिक्षा मॉडल पूरी तरह से फेल हो रहा है। भर्ती और प्रवेश परीक्षा
ओं के पेपर बार-बार लीक हो रहे हैं, जिससे छात्रों का समय बर्बाद हो रहा है। राहुल गांधी देश के युवाओं के मुद्दों को लगातार मजबूती से उठा रहे हैं। कोटा में भी बड़ी स्क्रीन लगाकर राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है
छात्रों के अधिकारों के लिए और पेपर लीक मुद्दों को लेकर शुरू किए गए अभियान को बड़ी स्क्रीन लगाकर दिखाया गया। छात्रों के अधिकारों और हकों की बातें भी की गईं। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की, पार्षद तरुणा मेहता और वार्ड नंबर 17 के पार्षद दमनप्रीत सिंह बादल सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। आए हुए सभी लोगों ने दमनप्रीत सिंह बादल को बहुत-बहुत बधाई दी। बादल द्वारा कार्यक्रम की सफलता के लिए बहुत सहयोग दिया गया। (हरमिन्दर नागपाल की रेपोर्ट)