कमलजीत सिंह पंछी ने लोगों से वाहन-मुक्त बुधवार अभियान में भाग लेने की अपील की - News On Radar India
News around you

कमलजीत सिंह पंछी ने लोगों से वाहन-मुक्त बुधवार अभियान में भाग लेने की अपील की

‘पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है’

1

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन, (सेक्टर-17)  के अध्यक्ष एवं एडमिनिस्ट्रेटर एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य  कमलजीत सिंह पंछी ने वाहन-मुक्त बुधवार (Vehicle-Free Wednesday) अभियान के समर्थन में आज अपने निवास स्थान से अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान तक इलेक्ट्रिक स्कूटर से आने-जाने का निर्णय लिया है।  पंछी ने कहा कि उन्हें इस पहल की प्रेरणा भारत के  प्रधानमंत्री एवं पंजाब के राज्यपाल-सह-प्रशासक, (यू.टी.) चंडीगढ़ के आह्वान और दूरदर्शी सोच से मिली है, जो नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

उन्होंने चंडीगढ़ के सभी मार्केट वेलफेयर एसोसिएशनों (MWAs), रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs), व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे वाहन-मुक्त बुधवार अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और चंडीगढ़ को स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण-मुक्त शहर बनाने में अपना योगदान दें। पंछी ने आगे कहा कि प्रत्येक नागरिक को सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने निजी वाहन का उपयोग न करने का संकल्प लेना चाहिए तथा पैदल चलने, साइकिल चलाने, सार्वजनिक परिवहन अथवा इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे विकल्पों को अपनाना चाहिए। इस प्रकार के छोटे-छोटे प्रयास पेट्रोल एवं डीजल की बचत, वायु प्रदूषण में कमी, यातायात के दबाव को कम करने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने कहा, “पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि हम सभी मिलकर छोटे-छोटे कदम उठाएं, तो चंडीगढ़ को एक स्वच्छ, हरित और टिकाऊ शहर बनाने का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।                                                   (हरमिंदर नागपाल की रिपोर्ट)

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Join WhatsApp Group