तमगा स्मार्ट सिटी का, लेकिन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में पीछे चंडीगढ़ - News On Radar India

तमगा स्मार्ट सिटी का, लेकिन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में पीछे चंडीगढ़

208

चंडीगढ़। स्मार्ट सिटी का तमगा लिए चंडीगढ़ डिजिटल क्रांति में पिछड़ता नजर आ रहा है। प्रशासन के कई प्रमुख विभागों की वेबसाइटें या तो बंद हैं या अपडेट नहीं की गई हैं। नगर निगम की वेबसाइट करीब डेढ़ साल से बंद है, वहीं अन्य विभागों की वेबसाइटों पर कई साल पुरानी जानकारियां दिख रही हैं। समाज कल्याण, खाद्य विभाग और इंजीनियरिंग विभाग की वेबसाइटों पर पुराने अधिकारियों की तस्वीरें और जानकारी दर्ज हैं, जबकि वे अधिकारी स्थानांतरित हो चुके हैं।

एनिमल हसबेंडरी विभाग: अब भी पुराने लोकसभा चुनाव की अप्रासंगिक जानकारी मौजूद।

पर्यटन विभाग: ‘अपकमिंग इवेंट्स’ कॉलम खाली, मासिक न्यूजलेटर अगस्त के बाद से अपडेट नहीं।

एसडीएम कार्यालय: तीन एसडीएम कार्यालयों में से केवल सेंट्रल की वेबसाइट सक्रिय, लेकिन वह भी पुरानी सूचनाओं से भरी है।

डिजिटल इंडिया मिशन और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सरकार का उद्देश्य सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। लेकिन चंडीगढ़ में प्रशासन की यह उदासीनता न केवल सरकारी योजनाओं की अनदेखी है, बल्कि जनता के लिए असुविधा का कारण भी बन रही है।

चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी का दर्जा रखते हुए भी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में पिछड़ता नजर आ रहा है। जानें, कैसे प्रशासन की उदासीनता से प्रभावित हो रही हैं सरकारी सेवाएं और डिजिटल इंडिया मिशन।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group