भारतीय समाज में वसुधैव कुटुम्बकम की वन्दनीयता विद्यमान है - डॉ. शमशेर जमदग्रि - News On Radar India
News around you

भारतीय समाज में वसुधैव कुटुम्बकम की वन्दनीयता विद्यमान है – डॉ. शमशेर जमदग्रि

65

नई दिल्ली:  अमर बलिदानी  सरदार भगत सिंह के उदगार:  “दोस्तों – अगर मेरी शादी गुलाम भारत में हुई तो जानते हैं – बारात क्या होगी? बाराती कौन होंगे? और कौन होगी – मेरी दुल्हन? हाँ – मैं बताता हूं। अगर मेरी शादी गुलाम भारत में हुई तो बारात होगी – मेरी शवयात्रा। बाराती होंगे – शहीद और दुल्हन होगी – मेरी मौत। भारतवर्ष के अमर बलिदानी सरदार भगत सिंह द्वारा अपनी यह अमर प्रतिज्ञा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लाहौर में अपने क्रांतिकारी मित्रों के समक्ष उस समय की गई थी, जब उनके परिवार, विशेषकर उनकी माताजी, द्वारा उन पर शादी का दबाव डाला जा रहा था और उन अमर बलिदानी द्वारा अपना जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित किया जा चुका था। इतना ही नहीं, उन्होंने न केवल यह अमर प्रतिज्ञा की, बल्कि इसे चरितार्थ भी कर दिखाया।’

भारतमातरम राष्ट्रपीठ, नई दिल्ली के सूत्रधार डॉ. शमशेर जमदग्रि (अपर आयुक्त, प्रयागराज) – भारतवादी साहित्यकार, नई दिल्ली द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, द्वारका, नई दिल्ली में ‘आपका सहयोग फाउंडेशन, नई दिल्ली’ द्वारा आयोजित ‘स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स-2026‘ विषयक राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह के उद्घाटन के अवसर पर ‘मुख्य अतिथि’ के रूप में अपने विशिष्ट संबोधन का श्रीगणेश उपरोक्त ऐतिहासिक प्रसंग से करते हुए बताया गया कि उनकी आत्मानुभूति है कि अमर बलिदानी सरदार भगत सिंह की जो निष्ठा एवं समर्पण अपने महान राष्ट्र के प्रति थी, वही निष्ठा एवं समर्पण अपने महान समाज के प्रति  सोनू गिरी में है, जिसके आधार पर हीअध्यक्ष  सोनू  गिरी द्वारा ‘आपका सहयोग फाउंडेशन, नई दिल्ली’ की विधिवत स्थापना की गई है।

मुख्य अतिथि डॉ.जमदग्रि द्वारा सन्देश दिया गया कि भारतीय समाज में वसुधैव कुटुम्बकम की वन्दनीयता विद्यमान है, क्योंकि भारतीय संस्कृति ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की सर्वकल्याणकारी भावना पर आधारित है और बहुमुखी प्रतिभासंपन्न व्यक्तित्व  सोनू गिरी द्वारा स्थापित ‘आपका सहयोग फाउंडेशन, नई दिल्ली’ इसी कल्याणकारी भावना के आधार पर भारतीय समाज की अनेक धाराओं में विशिष्ट सेवा कर रहा है एवं उसी अनुक्रम में आज भारतीय समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों को ‘स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स-2026’ से सम्मानित किया जा रहा है। उनके द्वारा समस्त सम्मानित प्रतिभाओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।

सम्प्रति राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री जितेन्द्र सिंह (सुप्रसिद्ध बालीवुड कलाकार, मुम्बई) के साथ डॉ. विजय कुमार (उप-रजिस्ट्रार),  दीपक गर्ग (उप-निदेशक) एवं श्री वीरेन्द्र भारतीय (प्रदेशाध्यक्ष, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, नई दिल्ली) की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। समस्त सम्मानित विशिष्ट अतिथियों द्वारा भी ‘स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स-2026’ के बेहतरीन आयोजन के लिए ‘आपका सहयोग फाउंडेशन, नई दिल्ली’ की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई और समस्त सम्मानित प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गईं। इस विशिष्ट समारोह में  कन्हैया लाल द्वारा प्रदर्शित देशभक्ति की जादूगिरी का उपस्थित दर्शकों द्वारा भरपूर आनंद उठाया गया तथा कला केन्द्र, द्वारका के बाल कलाकारों द्वारा भी नृत्य एवं संगीत का एक बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसके लिए समस्त बाल कलाकारों को  सौरभ महेश्वरी द्वारा अपने पिताजी श्री नारायण महेश्वरी (मा. अध्यक्ष, नगर पालिका, जेवर, उत्तर प्रदेश) की तरफ से नगद धनराशि से पुरस्कृत किया गया |

सम्प्रति राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह के अंत में ‘आपका सहयोग फाउंडेशन, नई दिल्ली’ के संस्थापक-अध्यक्ष  सोनू गिरी द्वारा समस्त सम्मानित अतिथियों एवं पुरस्कृत प्रतिभाओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी भारतीय समाज में अपनी इसी प्रतिबद्धता से साथ समाज सेवा का संकल्प दोहराया गया। मंच का कुशल संचालन  विकास जी एवं सुश्री अनुप्रिया जी द्वारा किया गया, जिसकी जनता द्वारा अत्यधिक प्रशंसा की गई।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Join WhatsApp Group