पंचकूला में होगी सिद्ध जोगी वार्षिक भजन उत्सव व 'हमीरपुरी हिमाचली धाम': मई 3-6 को प्राचीन परंपरा-पूर्वक कार्यक्रम - News On Radar India
News around you

पंचकूला में होगी सिद्ध जोगी वार्षिक भजन उत्सव व ‘हमीरपुरी हिमाचली धाम’: मई 3-6 को प्राचीन परंपरा-पूर्वक कार्यक्रम

हिमाचली प्रवासी विशेष रूप से ट्राईसिटी से पहुंचते हैं

सिद्ध जोगी बाबा के श्रद्धालुओं को अपील की गई, पुराने बोटियों को और नए कलाकारों को प्रोत्साहित करें

39

पंचकूला : सिद्ध जोगी सेवा चेरीटेबल ट्रस्ट कार्यक्रम कमेटी (रजि)  हरियाणा की बैठक प्रमुख संस्थापक विक्रांत बाबाजी की अध्यक्षता में हुई । जिसमें कार्यक्रम कमेटी के प्रधान निर्मल लुवाणा ने बताया कि 3 व 6 मई को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विशेष बैठक की गई।
जिसमें रविंद्र नक‌ई व रमेश कुमार रैला , संदीप लुवाणा ने बताया कि 3 म‌ई को प्राचीन शिव मंदिर गांव रैला से सिद्ध जोगी बाबा पौणाहारी जी की झंड़ा शोभायात्रा धूमधाम से शुरू की जाएगी। जो क‌ई सैकटरो से होती हुई वापिस सेक्टर 11 में पहुंच कर सम्पूर्ण होगी। कमेटी के सीमा चौधरी, दिनेश शर्मा, पवन महाजन तथा सलाहकार एडवोकेट दिनेश चतरथ ने बताया कि 6 म‌ई बृधबार को वार्षिकोत्सव बाबा जी के भजन उत्सव का आयोजन हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से किया जाएगा। क्योंकि इस कार्यक्रम की विशेष रूप से हिमाचली प्रवासियों में पूरजोश इंतजार रहती है।
जिसमें  हिमाचली गायक बाबा जी का गुणगान करेगें। देशराज शर्मा व उमेश शर्मा, अश्वनी बरवाला, विनोद शर्मा ने कहा कि 6 म‌ई को विशाल हिमाचली धाम का आयोजन किया जाएगा जिसमें हिमाचली  बोटी ,देग (पीतल के बड़े बड़े बर्तनों) में विशेष लकडी की आग पर बनाया जाएगा और नीचे जमीन पर बैठाकर पतलों में हिमाचली बौटीयों  द्वारा परोसा जाएगा।
विक्रांत बाबा जी व डाक्टर सीमा गुप्ता ने बताया कि हमारा उद्देश्य ये है कि हिमाचली एकता, हिमाचली नये नये कलाकारों को गायन में मौका देना और विशेष रूप से पेड़ के पत्तों की पतल को बढ़ावा देना ताकि प्लास्टिक बर्तनों का प्रयोग कम करने का संदेश देकर इस पुरानी परम्परा को जीवित रखना और इन कारीगारो को रोजगार का माध्यम बनाना है।
इसके अलावा सरोज शर्मा, पिंकी, मीना कुमारी, सुषमा शर्मा, विक्रम सिंह, प्रवीण बाली, रोशनलाल शर्मा, डाक्टर कमलेश, मधु ठाकुर सुदेश शर्मा, अंजू , नैंसी, रमा व अन्य ने सभी सिद्ध जोगी जी के श्रद्धालुओं से पूरजोर अपील करते हुए कि इस वार्षिक महोत्सव को धूमधाम से मनाया  जाएगा,   सभी सादर आमंत्रित रहेगें।                                                                     (संवाददाता रोशनलाल शर्मा की रिपोर्ट)

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group