मुरादाबाद रेल मंडल को शनिवार को मिली तीसरी वंदे भारत ट्रेन - News On Radar India

मुरादाबाद रेल मंडल को शनिवार को मिली तीसरी वंदे भारत ट्रेन

420

मेरठ/मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में शनिवार को मुरादाबाद रेल मंडल को तीसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली। यह ट्रेन मेरठ से चलकर मुरादाबाद और बरेली होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंडल की तीसरी वंदे भारत ट्रेन की वर्चुअल शुरुआत की।

मेरठ में हरी झंडी दिखाने के बाद वंदे भारत ट्रेन दोपहर 2:50 मिनट बजे मुरादाबाद पहुंची। इससे पहले यहां रेलवे प्रशासन द्वारा स्कूली बच्चों से सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए। मुरादाबाद पहुंचने के बाद ट्रेन थोड़ी देर रुककर बरेली के लिए रवाना हो गई। बरेली से यह ट्रेन लखनऊ जाएगी। इस दौरान मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर मुरादाबाद की संसद रुचि वीरा, नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता, शिक्षक विधायक डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान, मंडल रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह, सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता और सीनियर डीओएम अंजू सिंह सहित अन्य रेलवे अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

वही मुरादाबाद जनपद से लखनऊ के लिए सफर कर रहे यात्रियों से जब जानकारी की गई तो यात्रियों के द्वारा बताया गया सरकार के द्वारा मुरादाबाद से लखनऊ के लिए यह तीसरी बंदे भारत ट्रेन निकली है जिससे आने वाले समय में यात्रियों को कई सारी साहू लेते मिलने वाली हैं, मुरादाबाद में इस ट्रेन के स्वागत को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे, रेलवे जंक्शन पर डीआरएम की मौजूद में ट्रेन मुरादाबाद से लखनऊ के लिए रवाना हुई है।

डीआरएम मुरादाबाद से जब ट्रेन यात्रा को लेकर जानकारी डीआरएम मुरादाबाद के द्वारा बताया गया मुरादाबाद डिविजन में यह तीसरी वंदे भारत ट्रेन दी गई है जिससे यात्रियों को काफी सारी साबूदानते मिलने जा रही हैं, मुरादाबाद से लखनऊ का सफर अब और भी आसान हो गया है यात्रियों को ट्रेन में सफर करने के बाद काफी लाभ मिलेगा।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group