रमज़ान 2024: दुबई में इफ़्तार और सुहूर के लिए बेहतरीन स्थान - News On Radar India

रमज़ान 2024: दुबई में इफ़्तार और सुहूर के लिए बेहतरीन स्थान

257

चण्डीगढ़: रमज़ान का पवित्र महीना शुरू हो गया है और यह दुबई में अपने प्रियजनों के साथ आध्यात्मिक एवं गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का अच्छा समय है, क्योंकि यहां आपको इफ़्तार और सुहूर के ढेरों विकल्प मिलेंगे। पारम्परिक दावत से लेकर प्रमाणिक व्यंजनों तक यहां बहुत से विकल्प उपलब्ध हैं। इसके अलावा पूरे शहर में इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जैसे रमज़ान की मार्केट्स जो क्षेत्र की समृद्ध धरोहर की एक झलक प्रस्तुत करती हैं।

बॉम्बे बंगलॉ- यूएई का स्वदेशी और मिशलीन-गाईड-फीचर्ड रेस्टोरेन्ट सांस्कृतिक रूप से समृद्ध व्यंजन और प्रमाणिक भारतीय फ्लेवर्स लेकर आता है। यहां आप जेबीआर बीच और ऐन दुबई के नज़ारों का आनंद उठाते हुए स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

110 दिरहम प्रति व्यक्ति की कीमत पर बॉम्बे बंगलॉ का नया इफ़्तार मैन्यु किफ़ायती और प्रमाणिक है, जहां आपको रमज़ान का आध्यात्मिक अनुभव मिलेगा। स्टार्टर्स की बात करें तो मेहमानों के लिए ढेरों विकल्प हैं जैसे ब्लैक लैमन एण्ड कार्डामम मटन, अफगानी चिकन टिक्का और दही के कबाब। मेन कोर्स में सबकी पसंदीदा बिरयानी, करी ऑफ द डे तथा कई प्रकार की ब्रेड्स शामिल हैं।

ज़बील हाउस बाय जुमैरा, द ग्रीन्स- सूरज डूबने के साथ ही, ज़बील हाउस द ग्रीन्स, सोशल कंपनी, रमज़ान की थीम पर आधारित गंतव्य में बदल जाएगा, जहां आप पारम्परिक इफ़्तार का अनुभव पा सकेंगे। 185 दिरहम प्रति व्यस्क और 75 दिरहम प्रति बच्चे की कीमत पर उपलब्ध इस ओपन बूफे़ में हॉट एवं कोड मेज़्ज़ाह, कई तरह क सलाद, सूप जैसे लेंटिल सूप और लैब हैरिसा सूप शामिल हैं। सालवाज़े दुबई- प्रतिष्ठित बुर्ज़ खलीफ़ा के बैकग्राउण्ड में स्थित सालवाजे दुबई इफ़्तार समारोह के लिए बेहतरीन डाइनिंग डेस्टिनेशन है। 280 दिरहम प्रति व्यक्ति की कीमत पर यह चार-कोर्स का मैन्यू सूरज डूबते ही उपलब्ध होता है, जिसमें जापानी व्यंजन भी पेश किए जाते हैं। सूरज डूबते ही इफ्तार सीरीज़ की शुरूआत टेबल पर डेट्स, एडामामे और टमोटो-किमची सूप के साथ होती है। इसके बाद स्पाइसी टूना रोल, एसएलवीजे सलाद, शॉर्टरिब्स बाओ और ट्रफल मशरूम डम्पलिंग परोसे जाते हैं। मेन कोर्स में भी कई विकल्प हैं जैसे लैम्ब चॉप्स सर्व्डविद टोफू फेटा सॉस एण्ड होम-मेड पिकल्ड कुकम्बर्स; बेबी चिकन मेरिनेटेड इन मिसो एण्ड जलापेनो; इनसाईड स्कर्ट वागयू; ब्लैक कोड ग्लेज़्ड इन जापानीज़ पलम एण्ड चार्ड बैड या जापानीज़ रिसोटो विद ट्रफल पेस्ट।

अब मीठे पर आते हैं, खाने के बाद मटचा वोल्केनो पेयर्ड विद कोकोनट आईसक्रीम; ककाओ विद मिल्क चॉकेट मूज़, वेनेजु़एलन चॉकलेट, पैशन फ्रूट चॉकलेट केक या युज़ु एण्ड युज़ु पाई सर्व्ड दि पिस्ताचियो ब्रिटल जैसे व्यंजन आपके डिनर को सम्पूर्ण बनाएंगे।

अटलांटिस, द पाम- इफ़्तार को बेहतरीन आयोजन फिर से अटलांटिस लौट रहा है। पाम के जाने-माने असाटीर टेंट इस साल हर रात 1400 मेहमानों का स्वागत करेंगे। भव्य और आधुनिक लुक तथा बेहतरीन एम्बिएन्स एवं साज-सज्जा के बीच मेहमान विभिन्न थीम नाईट्स – इंटरनेशनल, अरेबेस्क्यू, खालीजी, पर्शियन और टर्किश कुज़ीन- में फ्यूज़न बूफे़ का लुत्फ़ उठा सकते हैं। यहां बैठने के लिए भी कई तरह के इंतज़ाम होंगे जैसे रॉयल मजलिस, चार वीआईपी मजलिस एरिया और बूथ सीटिंग तथा 120 डाइनिंग टेबल्स।  (Yudhvir Singh from Chandigarh)

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group