पंजाब: गुरुद्वारा जा रहे युवक की दोस्तों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर की हत्या, एक गिरफ्तार - News On Radar India

पंजाब: गुरुद्वारा जा रहे युवक की दोस्तों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर की हत्या, एक गिरफ्तार

जगरांव थाना क्षेत्र में वारदात, पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किय…..

112

Punjab Jagraon murder case Ludhiana youth poisoned by friends Jagraon crime news today Punjab police murder investigation Gurudwara youth murder caseजगरांव (पंजाब)  : लुधियाना जिले के जगरांव में एक युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि उसके ही दोस्तों ने उसे जहरीला पदार्थ खिलाया, जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर के गांव मुदकी निवासी यादविंदर सिंह वीरवार रात गुरुद्वारा नानकसर माथा टेकने जा रहा था। रास्ते में उसका दोस्त सुखप्रीत सिंह मिला और उसे अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। बाद में आरोपियों ने जगरांव के गांव चक्कर के पास एक सुनसान जगह पर उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया।

युवक की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे गांव के एक डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने सरपंच को फोन पर मामले की जानकारी दी और मरीज को रेफर कर दिया। हालांकि, रात करीब 1:30 बजे अस्पताल पहुंचने से पहले ही यादविंदर की मौत हो गई।

थाना हठूर पुलिस ने मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया है। इनमें गांव डगरू का सुखप्रीत सिंह, गांव चक्कर के गुरसिमरन सिंह और बबन सिंह शामिल हैं, जबकि एक आरोपी की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

मृतक के पिता सतनाम सिंह ने बताया कि उनका बेटा ट्रैक्टर-ट्रॉली से अन्य ग्रामीणों के साथ गुरुद्वारा जा रहा था। तभी रास्ते में सुखप्रीत मिला और उसे अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि यादविंदर को बेहोशी की हालत में डॉक्टर के पास ले जाया गया है।

थाना हठूर इंचार्ज कुलजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी सुखप्रीत सिंह को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हो सके।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group