पति-पत्नी विवाद में साले ने जीजा पर चलाई गोली, पीड़ित को PGI Chandigarh

पति-पत्नी विवाद में साले ने जीजा पर चलाई गोली, पीड़ित को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

पूर्व फौजी ने घर में घुसकर किया हमला, हालत गंभीर...

137

चंडीगढ़  : पंजाब के कीरतपुर साहिब में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति को घर में घुसकर गोली मार दी गई। यह घटना नजदीकी गांव चीकणा में सोमवार देर रात हुई, जिसमें पूर्व फौजी ने अपनी बहन के पति (जीजा) बिक्रम सिंह (35) पर गोली चलाई और फरार हो गया।

बिक्रम सिंह के पेट में गोली लगी है। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात बिक्रम सिंह अपनी छोटी बच्ची के साथ सो रहे थे, तभी उनका साला घर में घुसा और उन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद बिक्रम की मां और मौसी मौके पर पहुंचीं, लेकिन आरोपी साला पहले ही फरार हो चुका था।

घायल बिक्रम को पहले सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब ले जाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रिफर किया गया। बिक्रम की मां कुलवंत कौर ने बताया कि उनका बेटा गांव बलोली की लड़की से विवाहित था। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया और मामला अदालत तक पहुंचा। इसी रंजिश के चलते साले ने हमला किया।

थाना प्रभारी जतिन कपूर ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया है और मामले की जांच जारी है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group