लोनी में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा,भारत की महिलाएं पूरे देश को दिशा दे रही है. - News On Radar India

लोनी में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा,भारत की महिलाएं पूरे देश को दिशा दे रही है.

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा भाजपा सरकार में महिलाएं हुई आत्मनिर्भर

255

लोनी (उत्तर प्रदेश) : भाजपा द्वारा लोनी के राम पार्क में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोनी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर, भाजपा पदाधिकारीगण,कई एनजीओ, स्वयं सहायता समूह से जूडी महिलाएं, पर्यावरणविद, स्वास्थ्य,शिक्षा पर काम करने वाली महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि भारत की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है। देश में प्रथम व्यक्ति के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समस्त महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की नारी शक्ति दुनिया में परचम लहरा रही है। भाजपा सरकार में देश की महिला आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त हुई है।मातृ शक्ति का आशीर्वाद हमेशा से भाजपा को मिलता रहा है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी हमारी माताएं और बहनें फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को साकार करेंगी। इस दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एनजीओ व स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group