समाजसेवी संस्था हिन्द संग्राम परिषद्, कांगू (जिला हमीरपुर) की बैठक चेयरमैन अश्विनी कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न
कांगू (हिमाचल प्रदेश): प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था हिन्द संग्राम परिषद् इकाई कांगू जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश की बैठक संस्था के चेयरमैन अश्विनी कुमार शर्मा कि अध्यक्षता में कार्यालय दंगडी उपतहसील कांगू में कि गई।
इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित वासुदेव शर्मा विषेष रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर संस्था के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया इस मौके पर प्रदेश प्रभारी मोहन सिंह ठाकुर, प्रसिद्ध समाजसेवी राम लाल शर्मा, सदस्य कृष्ण देव शर्मा, अश्विनी कुमार शर्मा, व, श्रीमती चंचला देवी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
इस बैठक में संस्था के चेयरमैन के चेयरमैन अश्विनी कुमार शर्मा ने संस्था की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बैठक में आए सभी पदाधिकारियों से चर्चा केलिए रखा गया । इस मौके पर संस्था ने विचार विमर्श किया गया।
इस मौके पर पंडित वासुदेव शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था में ज्यादा से ज्यादा सदस्य जो़डने पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़ा जा सके तभी हम ज्यादा से ज्यादा लोगों कि सेवा कर सके।
इस बैठक में संस्था में शादी के आयें प्रार्थना पत्रों में से सिर्फ पांच प्रार्थना पत्रों को ही स्वीकार किया गया। इस बैठक में चंचला देवी, गांव लाहंड कोटलू, डाकखाना सूधियाल भूम्पल, तहसील नादौन जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश का प्रार्थना पत्र आया था कि मेरी लड़की की शादी है मैं गरीब परिवार से हूं मेरी लड़की की शादी में आर्थिक सहायता प्रदान कि जाए।
पंडित वासुदेव शर्मा ने घर की जानकारी लेने केलिए संस्था के पदाधिकारियों को भेजा घर की स्थिति को देखते हुए मौके पर एक धाम का राशन व तीन सूट बरी के दिए गए।
इस मौके पर पंडित वासुदेव शर्मा ने प्रसिद्ध समाजसेवी राम लाल शर्मा जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन का संस्था में बहुत ज्यादा योगदान रहा है संस्था हमेशा इन की आभारी रहेंगी। ( कांगू से रोशन लाल की रिपोर्ट)
Comments are closed.