दमोह में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला: युवती के साथ दुष्कर्म

दमोह में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला: युवती के साथ दुष्कर्म और वीडियो वायरल

शादी का दबाव और ब्लैकमेलिंग के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो किया सार्वजनिक..

133

दमोह  : दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक लव जिहाद का गंभीर मामला सामने आया। आरोप है कि युवक रशीद खान ने युवती से दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। आरोपी शादी का दबाव बनाकर युवती को मजबूर करने की कोशिश कर रहा था।

जब युवती ने उसकी मांगों को नहीं माना, तो आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इस मामले ने दमोह में सस्पेंस और भय का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने युवती की सुरक्षा और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group