Chandigarh Weather Alert: 22 से 26 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, 23 अगस्त को रेड अलर्ट जारी
चंडीगढ़ में 5 दिन तक झमाझम बारिश का अलर्ट, मंगलवार को आधा शहर पानी में डूब गया था…
चंडीगढ़ : पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में एक नहीं बल्कि पांच दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 22 से 26 अगस्त तक के लिए यलो और रेड अलर्ट घोषित किया है। मंगलवार को हुई तेज बारिश से आध
चंडीगढ़।
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में एक बार फिर से मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 22 से 26 अगस्त तक शहर में बारिश की संभावना है। 23 अगस्त के लिए रेड अलर्ट, जबकि 22, 24, 25 और 26 अगस्त के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बुधवार को शहर का मौसम सुहाना रहा, हालांकि दोपहर में थोड़ी देर के लिए उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। बाद में बादलों ने शहर पर डेरा डाल दिया। वहीं गुरुवार सुबह से तेज धूप ने एक बार फिर से गर्मी बढ़ा दी है।
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।
इस दौरान शाम को लोग सुखना लेक पर मौसम का आनंद लेते नजर आए। वहीं, पंचकूला में बुधवार को बारिश के बाद कई जगहों पर जाम की स्थिति बन गई। सबसे अधिक जाम विकास नगर से लेकर पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 तक लगा रहा।
इससे पहले मंगलवार को चंडीगढ़ में ऐसी बारिश हुई कि आधा शहर पानी में डूब गया। हीटिंग इफेक्ट के चलते बने हाई लोकलाइज्ड क्लाउड्स ने शहर के पूर्वी हिस्सों में कहर बरपाया।
छोटे-छोटे बादल सेक्टर-9, किशनगढ़, मनीमाजरा और हाईकोर्ट रोड पर जमकर बरसे। PGI तक में पानी घुस गया। महज एक घंटे की बारिश में सुखना लेक का जलस्तर 1162.5 फीट से बढ़कर 1163 फीट हो गया, जिससे सीजन में पहली बार इसके दो फ्लड गेट खोलने पड़े।
दूसरी ओर, शहर के दक्षिणी सेक्टर इस बारिश से बिल्कुल अछूते रहे और वहां बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी।
Comments are closed.