चंडीगढ़ की कायस्थ सभा ने फूलों की होली खेलकर मनाया होली मिलन समारोह - News On Radar India

चंडीगढ़ की कायस्थ सभा ने फूलों की होली खेलकर मनाया होली मिलन समारोह

नवनिर्वाचित अध्यक्ष टीपी श्रीवास्तव की भी की गई घोषणा

404

चंडीगढ़ : प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी रविवार को कायस्थ सभा ने धूमधाम से होली मिलन सामारोह मनाया । इस वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 7 के आर्य समाज मंदिर में किया गया । इस दौरान चित्रांशों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया । बाद में फूलों की होली भी खेली गई ।

कार्यक्रम में जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के स्पेशल डीजीपी प्रबोध कुमार (IPS) ने शिरकत की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे व विनोद अग्रवाल, पार्षद गीता चौहान, भाजपा नेता व समाजसेवी शशिशंकर तिवारी, पप्पू शुक्ला, आर्य समाज मंदिर के मंत्री प्रकाश चंद्र शर्मा आदि गण्यमान्य लोग शामिल रहे ।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समाप्ति के बाद कायस्थ सभा के अध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सबका आभार प्रकट किया । साथ ही उन्होंने अपने दो वर्ष  के कार्यकाल की उपलब्धियों को भी गिनाया । अंत मे उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप में टीपी श्रीवास्तव की घोषणा की एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया ।

 

बाद में नवनिर्वाचित अध्यक्ष टीपी श्रीवास्तव ने अपने चयन के लिए कायस्थ सभा के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है इसका निर्वहन करने का वे भरसक प्रयास करेंगे । साथ ही उन्होंने अपने टीम के कुछ पदाधिकारियों का भी परिचय करवाया । इनमें एसपी श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष), संजीव कुमार (महासचिव), आलोक श्रीवास्तव (संयुक्त सचिव), चंद्रशेखर श्रीवास्तव (वित्त सचिव), कृष्णदेव विद्यार्थी (सहायक वित्त सचिव), शक्ति श्रीवास्तव (संगठन सचिव), अंजलि श्रीवास्तव (महिला विंग अध्यक्षा), पूजा पल्लवी (सांस्कृतिक सचिव), अमित वर्मा (प्रेस सचिव) आदि प्रमुख रहे ।

कार्यक्रम के अंत मे सबने सामूहिक रूप से स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाया । कार्यक्रम में सभा के पूर्व अध्यक्ष मनीष निगम, मृदुला श्रीवास्तव, बीके श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव आदि दर्जनो चित्रांश परिवार शामिल हुए । (चंडीगढ़ से युद्धवीर सिंह की रिपोर्ट)

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group