चंडीगढ़ में विपक्षी दलों के अनेकों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा - News On Radar India

चंडीगढ़ में विपक्षी दलों के अनेकों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा

247

चंडीगढ़:-कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष  एच एस लक्की की कार्यकुशलता से प्रभावित होकर सेक्टर 32 से अनेकों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले सुरजीत कुमार, पूनम, मनोज, रामलाल, मुकेश, अमन, हरप्रीत के अलावा अनेक कार्यकर्ता आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच एस लक्की ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया कि सभी लोग कांग्रेस पार्टी के लिए मेहनत से काम करें और कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। ताकि कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्यासी को ज्यादा से ज्यादा वोटों से जिताकर पार्लियामेंट में भेजा जाए।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट पवन शर्मा, जाहिद परवेज खान, मनोज लुबाना, बी एम खन्ना, नरेंद्र नंदी, पवन शर्मा, विक्टर सिद्धू , बलविंदर कौर, सरबजीत कौर तथा राहुल आदि लोग उपस्थित थे। अच्छेलाल गौड़,  महासचिव प्रदेश कांग्रेस   कमेटी  ने चंडीगढ़ से लोकल मीडिया को बताया |                                                                                                   (युद्धवीर सिंह की रिपोर्ट)

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group