शिवानन्द चौबे मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सेक्टर-37 चण्डीगढ़ में रक्तदान शिविर आयोजित - News On Radar India
News around you

शिवानन्द चौबे मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सेक्टर-37 चण्डीगढ़ में रक्तदान शिविर आयोजित

68वें रक्तदान शिविर में 65 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया; युवा पीढ़ी आगे बढ़ कर करे रक्तदान और बचायें अमूल्य जिंदगियां

194

चण्डीगढ़: अपने समाजिक कर्तव्यों  और  ज़िम्मेदारी  का निर्वहन करते हुए शिवानन्द चौबे मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रोटरी एंड ब्लड बैंक सोसायटी रिसोर्स सेंटर, सेक्टर-37  में 68वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 65 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया ! इस रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं की हौसला अफजाई के लिए ट्रांजिट कैंप के अधिकारीगण , महेंद्रनाथ दुबे , उमाशंकर पाण्डेय , सत्यम ओक्षा , प्रमोद चौबे , प्रवीण , अरुण मिश्रा , विपिन तिवारी , अभिषेक इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे तथा ट्रस्ट द्वारा लगातार किए जा रहे इस नेक कार्य की सभी ने प्रशंसा की । ट्रस्ट की तरफ़ से सभी रक्तदाताओं को मोमेंटो एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया ।शिवानन्द चौबे मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट की महासचिव सरोज चौबे ने युवाओं से अपील किया की वो ऐसे नेक काम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और किसी की अमूल्य जिन्दगी बचाने में अपने सामाजिक भागीदारी का निर्बहन करे ! संजय कुमार चौबे ने कहा की हर स्वस्थ्य ब्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्त का कोई दूसरा बिकल्प नहीं है और हमारा रक्तदान शिविर लगाने का मकसद भी उन मरीजों कि मदद करना है , जिनकी रक्त कि कमी से जिंदगी कि डोर कमजोर पड़ जाती है ! शिविर को सफल बनाने के लिए संजय कुमार चौबे ने सभी सहयोगियों , रक्तदाताओ , आये हुए सम्मानित अतिथिगणों तथा मेडिकल टीम का आभार ब्यक्त किया |   (रोशन लाल शर्मा की रिपोर्ट)

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group