Bank Recruitment 2022: इंडियन बैंक में 300 पदों पर निकली भर्ती - News On Radar India

Bank Recruitment 2022: इंडियन बैंक में 300 पदों पर निकली भर्ती

894

New Delhi/Mumbai: Bank Recruitment 2022: बैंक में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जल्द खत्म होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अधिकारिक वेबसाइट indianbank.in के माध्यम से 14 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 312 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को सीनियर मैनेजर, मैनेजर, आसिस्टेंट मैनेजर और चीफ मैनेजर के रूप में भर्ती किया जाएगा। उम्मीदवार नोटिफिकेशन के माध्यम से अधिक जानकारी देख सकते हैं।

Bank Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

सीनियर मैनेजर (क्रेडिट)- 10 पद
मैनेजर (क्रेडिट)- 50 पद
असिस्टेंट मैनेजर (लेखा)-5 पद
असिस्टेंट मैनेजर (औद्योगिक विकास अधिकारी)-50 पद

Bank Recruitment 2022: आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
इंडियन बैंक भर्ती 2022 के तहत विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और योग्यता मांगा गई है। चीफ मैनेजरके पदों के लिए 7 साल, सीनियर मैनेजर के लिए 5 साल और मैनेजर के पदों के लिए 3 साल का अनुभव मांगा गया है।

Bank Recruitment 2022: कितना मिलेगा वेतन
स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 36,000 रुपये से लेकर 89,890 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद बैंक चयन के तरीके पर निर्णय करेगा।

#Career #Bank Recruitment

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group