गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शहर की उद्यमी नगीना बैंस को किया सम्मानित - News On Radar India

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शहर की उद्यमी नगीना बैंस को किया सम्मानित

319

चंडीगढ़: चंडीगढ़ स्थित उद्यमी नगीना बैंस को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने होटल माउंट व्यू में आयोजित 5वें एंटरप्रेन्योर एंड अचीवर्स अवार्ड्स-2024 समारोह में ’एक्सीलेंस इन वीमेन एम्पावरमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया और पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था।

नगीना बैंस , जो सीआईआई के भारतीय महिला नेटवर्क (आईडब्ल्यूएन) की पूर्व अध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि “गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से यह सम्मान पाकर मैं वास्तव में प्रसन्न हूं। एंटरप्रेन्योर एंड अचीवर्स अवार्ड मुझे भारत के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा।”

साइकोलॉजी में ग्रेजुएट और समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर, नगीना बैंस के पास पीयू से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा भी है। उनके पास कई उद्योगों में कई वर्षों का अनुभव है। टीवी और प्रिंट मीडिया में एक एंकर और लेखिका दोनों के रूप में उनका शानदार करियर रहा है।

नगीना बैंस ने शिक्षा के प्रति अपने प्यार और छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए एक उद्यम -टेस्टलर शुरू किया है। उनका मानना है कि यही वह समय है जब हमें अधिक से अधिक नौकरी देने वाले तैयार करने होंगे। “हमें अपने छात्रों के बीच उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। हमें उन्हें यह भी बताना होगा कि वे उद्यमी बनकर और भी बहुत कुछ करने में सक्षम हैं।”

नगीना कला में भी रुचि रखती है। वह एक कवयित्री भी हैं और उर्दू और हिंदी में लिखना पसंद करती हैं। वह उच्चतम क्षमता की कैरियर कोच, साइकॉलजिस्ट और अंग्रेजी भाषा प्रशिक्षक हैं। नगीना एक सक्रिय रोटेरियन भी हैं। (Roshan Lal Sharma from Chandigarh)

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group