90 दिन में पाक तस्कर से 30 किलो हेरोइन मंगवाने वाले पांच गिरफ्तार |

अमृतसर: 90 दिन में पाक तस्कर से 30 किलो हेरोइन मंगवाने वाले पांच गिरफ्तार

होटलों को डंप की तरह इस्तेमाल कर तस्करी करते थे...;.

178

अमृतसर  : अमृतसर पुलिस ने कुख्यात तस्कर सोनी सिंह समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जो जेल से छूटने के बाद 90 दिनों में पाकिस्तानी तस्कर के साथ मिलकर 30 किलो से अधिक हेरोइन मंगवा रहे थे। छेहरटा थाना पुलिस ने उनके कब्जे से आठ किलो 37 ग्राम हेरोइन बरामद की।

पुलिस कमिश्नर (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपित घरिंडा, अजनाला और रमदास बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप मंगवाते थे। पाकिस्तान में बैठे तस्कर “चाचा” ड्रोन से हेरोइन भारत में गिराता और उसकी लोकेशन भेज देता था।

सीपी ने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और बाकी खेप बरामद करने के लिए छापामारी जारी है। आरोपितों की मोबाइल लोकेशन भी जांच में ली गई है, ताकि यह पता चल सके कि वे बार्डर के किन इलाकों में कब-कब खेप लेने गए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि सोनी को 150 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर अजनाला निवासी गुरसेवक सिंह, विशालदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह और अर्शदीप सिंह को भी काबू किया गया। इनके कब्जे से आठ किलो और हेरोइन बरामद की गई।

जांच में सामने आया कि सोनी के खिलाफ पहले से छह मामले दर्ज हैं और वह इसी साल जून में जमानत पर जेल से छूटा था। पुलिस का मानना है कि पाकिस्तानी तस्कर “चाचा” के कहने पर गिरोह को पहले भी हेरोइन की बड़ी खेप दी गई थी।

अरोपितों ने बताया कि हेरोइन की बड़ी खेप छिपाने के लिए उनके पास सुरक्षित ठिकाना नहीं था। इसलिए वे छोटे होटलों में दो-चार दिन रुकते और नशे की खेप अपने साथ रखते। सप्लायर को बुलाकर भीड़भाड़ वाले इलाके में खेप सप्लाई की जाती और फिर होटल बदल लिया जाता। पुलिस इस सिलसिले में दर्जनभर होटल प्रबंधकों से भी पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हेरोइन की खेप पहले किस-किस को दी गई।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group