मोगा में ढाबे पर खून-खराबा: मामूली बहस रोकना पड़ा भारी, युवक की गोली

मोगा में ढाबे पर खून-खराबा: मामूली बहस रोकना पड़ा भारी, युवक की गोली मारकर हत्या

शांति कराने की कोशिश में गई जान...

157

मोगा (पंजाब): जीटी रोड स्थित एक ढाबे पर वीरवार देर रात मामूली विवाद खून-खराबे में बदल गया। 27 वर्षीय रमेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, रात लगभग 11 बजे रमेश कुमार अपने दोस्त रमनदीप सिंह और दो बच्चों के साथ ढाबे पर खाना खाने गया था। इसी बीच रमेश बीयर लेने के लिए पास ही शराब ठेके पर पहुंचा। वहां पहले से ही 7-8 नौजवान आपस में बहसबाजी कर रहे थे।

रमेश ने बीच-बचाव कर उन्हें शांत कराने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में एक युवक ने पिस्तौल निकालकर रमेश पर गोली चला दी। गोली लगते ही रमेश की मौके पर मौत हो गई। हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी-1 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल भेजा। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group