Jyoti Malhotra: क्या ज्योति की बेल मंजूर होगी? कोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित - News On Radar India

Jyoti Malhotra: क्या ज्योति की बेल मंजूर होगी? कोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित

जासूसी के शक में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की अधूरी जांच पर डिफॉल्ट बेल याचिका खारिज, संशोधित चार्जशीट 10 सितंबर को पेश की जाएगी……

152

हिसार: जासूसी के शक में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा ने अधूरी जांच के आधार पर डिफॉल्ट बेल मांगी थी। सिविल जज सुनील कुमार की अदालत ने यह याचिका खारिज कर दी। अदालत ने ज्योति की चार्जशीट को लेकर लगाई गई तीनों एप्लीकेशन पर भी फैसला सुनाया।

अदालत ने मीडिया ब्रीफिंग पर रोक नहीं लगाई है। अब 10 सितंबर को ज्योति मल्होत्रा की अदालत में पेशी होगी और उन्हें संशोधित चार्जशीट दी जाएगी।

सुनवाई के दौरान अदालत ने आदेश दिया कि पंचकूला लैब से प्राप्त डेटा का हिस्सा और सील चैट ज्योति की चार्जशीट में शामिल न किया जाए और इसे कहीं प्रकाशित न किया जाए। दोनों पक्षों को भी निर्देश दिया गया कि चार्जशीट की प्रति किसी को न दी जाए और न ही किसी प्रकार से प्रकाशित की जाए।

सरकारी वकील ने पहले कहा था कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है और संवेदनशील जानकारी देने से जांच प्रभावित हो सकती है। इसी आधार पर आरोपी पक्ष ने डिफॉल्ट बेल की याचिका दायर की थी। पुलिस ने अदालत में अपना पक्ष 1 सितंबर को रखा था। सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा और अंततः डिफॉल्ट बेल खारिज कर दी।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group