Haryana Crime: कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े गोली, कुर्सी पर बैठा था युवक, हमलावर ने सीने में मारी गोली - News On Radar India

Haryana Crime: कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े गोली, कुर्सी पर बैठा था युवक, हमलावर ने सीने में मारी गोली

भिवानी कोर्ट परिसर में फायरिंग से दहशत, घायल युवक को रोहतक PGI रेफर....

119

भिवानी: भिवानी जिला न्यायालय परिसर में गुरुवार दोपहर को दिनदहाड़े फायरिंग का मामला सामने आया। एक युवक कुर्सी पर बैठा था, तभी एक शख्स ने पिस्तौल से उस पर गोली चला दी और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला नागरिक अस्पताल से रोहतक PGI रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने युवक के सीने में गोली मारी, जिससे न्यायालय परिसर में दहशत फैल गई।

हमलावर फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में पूरी तरह जुट गई है। वहीं, घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें घायल युवक को उठाकर गाड़ी में डालते हुए अस्पताल ले जाते दिखाया गया है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group