Punjab: खडूर साहिब में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, तटबंध पर मिट्टी डालकर लौट रहे थे - News On Radar India

Punjab: खडूर साहिब में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, तटबंध पर मिट्टी डालकर लौट रहे थे

गुरमेल सिंह पट्टी विधानसभा क्षेत्र में बांध को मजबूत करने का काम कर रहे थे; चार साल से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष थे...

102

खडूर साहिब (पंजाब): ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुरमेल सिंह की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरमेल सिंह पट्टी विधानसभा क्षेत्र के तटबंध को मजबूत करने का काम कर रहे थे और गांव लौट रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात करीब 8:45 बजे गुरमेल सिंह अपने गांव के अन्य ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ बांध से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान झुग्गिया पीर बख्श की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावर आए और उन पर गोलियां चलाने लगे।

गुरमेल सिंह सबसे आगे वाले ट्रैक्टर पर अकेले सवार थे। उन पर करीब नौ राउंड फायर किए गए। हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल गुरमेल सिंह को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के लगभग एक घंटे बाद थाना सदर पट्टी की पुलिस मौके पर पहुंची।

गुरमेल सिंह लगातार 18 दिनों से दिन-रात बांध को मजबूत करने का काम कर रहे थे। वह पिछले चार साल से ब्लॉक पट्टी कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

You might also like

Comments are closed.