हरियाणा ने दिखाई संवेदनशीलता: बाढ़ प्रभावित पंजाब और जम्मू-कश्मीर को 5-5 करोड़ की मदद - News On Radar India

हरियाणा ने दिखाई संवेदनशीलता: बाढ़ प्रभावित पंजाब और जम्मू-कश्मीर को 5-5 करोड़ की मदद

हरियाणा ने आर्थिक सहायता भेजकर राहत कार्यों में सहयोग किया….

165

Haryana flood relief Punjab Haryana helps Jammu Kashmir floods Punjab flood financial aid Jammu Kashmir flood news 2025हरियाणा: बाढ़ से जूझ रहे पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए हरियाणा ने मदद का हाथ बढ़ाया है। हरियाणा सरकार की तरफ से दोनों राज्यों को 5-5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।

पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ ने जन-धन, फसलों, पशुधन और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है। जम्मू-कश्मीर की स्थिति भी इसी प्रकार गंभीर है। इस मुश्किल समय में पड़ोसी राज्य हरियाणा ने राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए यह कदम उठाया है।

केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि “पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बारिश व बाढ़ से उत्पन्न हालात बेहद दुखद हैं। इस संकट की घड़ी में हरियाणा सरकार और प्रदेश की जनता प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।”

उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए 5-5 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। यह राशि प्रभावित परिवारों तक त्वरित सहायता पहुंचाने और राहत कार्यों में सहायक होगी।

हरियाणा सरकार का यह प्रयास है कि जरूरत पड़ने पर आगे भी हर संभव सहयोग किया जाए। प्रदेश सरकार और जनता सभी प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाते हैं कि हरियाणा उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। इस कठिन समय में पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा एकजुट होकर इस प्राकृतिक आपदा का सामना करेंगे

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group