हरियाणा: किशोरी से दुष्कर्म का मामला | आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा: बहन से झगड़े के बाद घर छोड़ने वाली किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिहार से कोलकाता ले जाने का झांसा देकर खरखौदा लाया आरोपी...

120

सोनीपत : कपड़ों को लेकर बहन से झगड़ा करना एक 15 वर्षीय किशोरी को भारी पड़ गया। नाराज होकर घर छोड़ने वाली इस किशोरी को रास्ते में एक युवक ने फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

झगड़े के बाद छोड़ा घर

जानकारी के अनुसार, बिहार की रहने वाली किशोरी का कपड़ों को लेकर बहन से विवाद हो गया था। नाराज होकर वह घर से निकल गई और बिहार के बरौनी रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं उसकी मुलाकात पूर्णिया जिले के मोहम्मद संजर आलम से हुई। उसने किशोरी को झांसा दिया कि वह उसे उसकी मौसी के घर कोलकाता छोड़ देगा।

किशोरी उस पर भरोसा कर उसके साथ ट्रेन से दिल्ली आ गई। लेकिन आरोपी उसे कोलकाता न ले जाकर 16 अगस्त को खरखौदा के फिरोजपुर बांगर ले गया। वहां एक मकान मालिक को लड़की को अपनी पत्नी बताकर कमरा किराए पर लिया और किशोरी से दुष्कर्म किया।

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया आरोपी

अगले दिन 17 अगस्त को आरोपी किशोरी को लेकर दिल्ली पहुंचा। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दोनों को रेलवे पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया और उसके बयान दर्ज किए।

किशोरी की शिकायत पर खरखौदा थाने में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group