पंजाब में बाढ़ का बड़ा खतरा! रणजीत सागर डैम से छोड़ा गया 80 हजार क्यूसेक पानी - News On Radar India

पंजाब में बाढ़ का बड़ा खतरा! रणजीत सागर डैम से छोड़ा गया 80 हजार क्यूसेक पानी

8 जिलों में संकट, स्कूल बंद, कई गांव जलमग्न….

243

Punjab floods 2025 news Ranjit Sagar Dam water release Heavy rain in Punjab flood situation Beas river flood alert Sutlej river rising danger Ravi river water level Punjabपठानकोट/चंडीगढ़, – पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। भाखड़ा, पौंग और रणजीत सागर डैम से रोजाना हजारों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे सतलुज, ब्यास और रावी नदियां उफान पर हैं।

सोमवार को रणजीत सागर डैम से सुबह 9:30 बजे सातों गेट खोलकर 80 हजार क्यूसेक पानी रावी नदी में छोड़ा गया, जिससे आसपास के इलाके डूब गए। एक ही परिवार के चार सदस्यों को बचाव दल ने रेस्क्यू किया।

प्रभावित जिले

भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालातों से पठानकोट, कपूरथला, मोगा, तरनतारन, फाजिल्का, फिरोजपुर, अमृतसर और होशियारपुर जिले प्रभावित हुए हैं। बॉर्डर एरिया के सैकड़ों घरों और गांवों में पानी घुस गया है। हजारों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई और फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

जनजीवन अस्त-व्यस्त

पठानकोट में शाहपुरकंडी इलाके के पास एक छह वर्षीय बच्चा खड्ड में बह गया।

लैंडस्लाइडिंग के कारण धारकलां क्षेत्र में स्कूल और घरों तक मिट्टी का कटाव पहुँच गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग और कई सड़कें पानी में डूबने से यातायात प्रभावित हुआ।

जम्मू-कश्मीर-पठानकोट मार्ग का हिस्सा बंद करना पड़ा और वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला गया।

स्कूलों की छुट्टियाँ

पठानकोट डीसी आदित्य उप्पल ने जिले के सभी स्कूल-कॉलेज मंगलवार को बंद करने के आदेश दिए।

होशियारपुर डीसी आशिका जैन ने भी मंगलवार और बुधवार को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित किया।

पाकिस्तान की तरफ छोड़ा गया पानी

हुसैनीवाला बैराज से 1.40 लाख क्यूसेक पानी पाकिस्तान की तरफ छोड़ा गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि पानी रोका गया तो यह वापस आकर पंजाब में बाढ़ को और विकराल बना सकता है। इसी तरह, ब्यास नदी भी डेंजर मार्क तक पहुँच चुकी है, जिसके चलते सुल्तानपुर लोधी के 25 गांवों को अलर्ट पर रखा गया है।

अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों और खड्डों के पास न जाएँ।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group