अगर मेरी हत्या हुई तो जिम्मेदार अखिलेश यादव होंगे – सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल का बड़ा आरोप

अगर मेरी हत्या हुई तो जिम्मेदार अखिलेश यादव होंगे – सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल का बड़ा आरोप

पूजा पाल ने अखिलेश यादव और सपा पर पक्षपात व धमकियों का आरोप लगाया…..

223

Pooja Pal News 2025उत्तर प्रदेश, अगस्त 22, 2025 – समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी हत्या होती है, तो इसके असली दोषी अखिलेश यादव और उनकी पार्टी होंगे। पूजा पाल ने बताया कि उनके पति की हत्या के बाद सपा ने अपराधियों का बचाव किया था और उन्हें भी लगातार धमकियां दी जा रही हैं।

पूजा पाल ने कहा कि वह बिना सपा की मदद के दो बार विधायक बनीं, लेकिन तीसरी बार पार्टी नेताओं के कहने पर सपा से चुनाव लड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा में पिछड़े, अति पिछड़े और दलित लोगों को दूसरे दर्जे का नागरिक माना जाता है, जबकि पहले दर्जे के सिर्फ मुस्लिम हैं, चाहे वे कितने ही बड़े अपराधी क्यों न हों। उन्होंने कहा कि उनके पति के हत्यारों के पक्ष में सपा और सैफई परिवार खड़ा रहा, जबकि भाजपा सरकार ने अपराधियों को सजा दिलाई।

सपा से निष्कासन को लेकर पूजा पाल ने तीखा हमला बोला और कहा कि यदि उन्हें भाजपा को वोट देने के कारण निष्कासित किया गया, तो अखिलेश यादव को बताना चाहिए कि उन्होंने और उनकी पत्नी कई बार भाजपा को वोट क्यों दिया। उन्होंने अपने पति की हत्या का तरीका भी याद दिलाया, जिसमें प्रयागराज की सड़कों पर दौड़ाकर और अस्पताल में गोलियां चलाकर हत्या की गई थी।

पूजा पाल ने स्पष्ट कहा कि वह डरने वाली नहीं हैं और नारी शक्ति कभी हारती नहीं। उन्होंने कहा कि वह लड़ेंगी और जीतेंगी। बीते दिनों विधानसभा सत्र के दौरान बागी होने के कारण उन्हें सपा से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group